UPPSC RO ARO Exam Today News: उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी और पीसीएस 2024 परीक्षा हेतु काफी बड़ी खबर लोक सेवा आयोग के माध्यम से आ चुकी है। 2 दिन में एक परीक्षा कराई जाने पर लोक सेवा आयोग पूरी तरीके से घिर चुका है और आयोग आप कई प्रकार की चुनौतियों का सामना भी कर रहा है आयोग के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।
आयोग के सामने उन भर्ती परीक्षाओं की सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं। जिसमें अभ्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है जैसे कि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी और पीसीएस की परीक्षा जिसमें अभ्यार्थियों की संख्या लाखों में है तो ऐसी स्थिति में आयोग के सामने परीक्षा अध्यादेश के तहत केंद्र निर्धारण के बड़े-बड़े मानकों की वजह से उनकी परीक्षा 1 दिन में कराया जाना अब आसान नहीं लग रहा है।
UPPSC RO ARO Latest Update
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह कहा गया है कि दो दिनों में यह परीक्षा आयोजित कराई जाएंगी। लेकिन लाभार्थियों का कहना है कि दो दिनों में यह परीक्षा न आयोजित कराते हुए सिर्फ एक दिन में इस परीक्षा का आयोजित कराया जाए अगर दो दिन यह परीक्षा होगी तो नॉर्मलाइजेशन होगा इसमें गड़बड़ी भी हो सकती है आयोग ने 7 व 8 दिसंबर को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई जाने का निर्णय लिया है और 22 दिसंबर को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा प्रस्तावित है।
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में बात कर लिया जाए तो 1076000 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के फॉर्म को भरा है। आपको बता दिया जाता है छात्र में दो दिन परीक्षा कराई जाने को लेकर बहुत तेजी से विरोध करना शुरू कर दिया हैं अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्रों में प्रश्नों के प्रकृति के पहचान की पद्धत्ति न होने से नॉर्मलाइजेशन विवादित हो जाएगा।
UPPSC RO ARO Today Update
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भी कहा जा रहा है कि आपकी मांगों पर हम बैठक करके जल्द ही निर्णय लेंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि तय मानकों के अनुसार परीक्षा केंद्र ही नहीं मिल रहे हैं। जिस वजह से आयोग को दो दिन परीक्षा करानी पड़ रही है। लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है 2 दिन परीक्षा ना कराते हुए सिर्फ एक ही शिफ्ट एक ही दिन में यह परीक्षा आयोजित कराया जाए तो ऐसे में लोक सेवा आयोग एक सप्ताह के अंदर काफी महत्वपूर्ण फैसला लेने वाला है।
अभी भी कंफर्म नहीं है कि 7 और 8 दिसंबर को पीसीएस प्री की परीक्षा हो पाएगी या नहीं और 22 दिसंबर को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हो पाएगी या नहीं। लोक सेवा आयोग जल्द ही इस पर अपना अंतिम निर्णय देने वाला है और अभ्यर्थियों का इंतजार भी समाप्त होगा। हालांकि परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थितियां स्पष्ट होने के बाद यह भी स्पष्ट हो जाएगी कि परीक्षा कितने दिन कितने शिफ्ट में आयोजित होगी हालांकि अभ्यर्थियों की मांगों पर लोकसेवा आयोग विचार कर सकता है पहले जैसा परीक्षाएं आयोजित हो सकती हैं यानी एक दिन और शिफ्ट में।
