UPPSC New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को लेकर काफी बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। अगर आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियो के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी की भर्ती और पीसीएस जे की भर्ती को लेकर बहुत बड़ी खबर आ चुकी है। और लोक सेवा आयोग से जानकारी आ चुकी है कि कितने पदों पर और कब विज्ञापन जारी होने वाला है!
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पीसीएस जे के 218 पदों पर भर्तिया होने जा रही है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नियुक्ति विभाग के माध्यम से प्रस्ताव को भेज दिया गया है और यह भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का अनुरोध भी लोकसेवा आयोग से नियुक्त विभाग ने किया है उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज यानी जूनियर डिवीजन पीसीएस जे के 2018 पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। इसके अलावा खण्ड शिक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर भी बड़ी खबर है पूरी जानकारियां बताई गई हैं।
UPPSC New Vacancy 2024 Latest News
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से 218 पदों पर भर्ती हेतु महानिबंधक उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा नियुक्ति विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। जो कि राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश 18 दिसंबर 2020 के आधार पर पीसीएस जे के पदों पर भर्ती करने का फैसला उच्च स्तर पर अब किया गया है। लोक सेवा आयोग को जो प्रस्ताव भेजा गया है इसमें यह कहा गया है की नई भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले के आधार पर ही होगा।
इस भर्ती में 90 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। इसके अलावा 54 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए नीति विभाग में भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द भर्ती प्रक्रिया पीसीएस जे के पदों पर करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही खंड शिक्षा अधिकारी की भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा खंड शिक्षा अधिकारी के 100 पदों पर भर्तियो का नोटिफिकेशन जारी के जाने की सूचना प्राप्त हो रही है।
UPPSC BEO Bharti 2024 Notification
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारी के पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है। जानकारी निकल कर आ रही है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग खंड शिक्षा अधिकारी के 100 पदों के आसपास नोटिफिकेशन जारी कर सकता है लोकसेवा आयोग को इन पदों पर अधियाचन काफी पहले ही प्राप्त हो गया है। समकक्ष अर्हता की विवाद की वजह से ही खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन नहीं जारी हो पाया था। लेकिन अब जानकारी यह है कि समकक्ष अर्हता का समाप्त हो चुका है और कौन सी सरकारी भर्ती विज्ञापन जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।