UP Lekhpal Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है और उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती हेतु अधियाचन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अगले सप्ताह भेजा जाने वाला है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के माध्यम से 15 से अधिक मंडलों से अधिक पदों की फिर से सूचना प्राप्त हो गई है और शेष 3 मंडलों की सूचना जल्द ही प्राप्त हो जाएगी और 9000 से अधिक पदों पर अप लेखपाल भर्ती जारी की जाएगी।
योगी आदित्यनाथ के माध्यम से सभी विभागों में खाली पड़े हुए अधिक पदों को जैसे भरे जाने का निर्देश दिया गया है। इसी के अंतर्गत सभी जिलों में लेखपाल के जो रिक्त पदों की गणना है उन पदों पर गणना हो रही है। इसके साथ ही जितने भी कार्मिक विभाग है इसके द्वारा सूचना जारी कर दिया गया है। पहले हुई भर्ती परीक्षा की जो प्रतीक्षा सूची से कोई भी पद अभी फिलहाल नहीं भरे जाने वाले हैं। इसलिए सभी पदों पर नई भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। पूरी जानकारी इस भर्ती के संबंध में बताई गई है।
UP Lekhpal New Vacancy Latest News Today
लेखपाल भर्ती को लेकर ताजा अपडेट आ चुकी है। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस भर्ती के तहत कुछ बदलाव भी किया गया है और विकलांग अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। इसके साथ ही लेखपाल भर्ती में दिव्यांगों की जो तीन उप श्रेणियां है उसे भी सम्मिलित किया गया है आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 47 पदों पर भर्ती का जो प्रस्ताव है आयोग के माध्यम से पहले ही आयोग को भेजा गया था लेकिन आयोग द्वारा इस प्रस्ताव को वापस भेजा गया था।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लेखपाल के अब 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियो की पूरी उम्मीद है। क्योंकि आयोग द्वारा इस प्रस्ताव को वापस जो भेजा गया था फिर से आयोग को वापस इस खाली पदों का प्रस्ताव मिल चुका है और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग जल्द इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक, तकनीकी नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती होने वाली है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में पांच राजस्व ग्राम पर एक लेखपाल की भर्ती होती हैं और 10 लेखपाल क्षेत्र पर एक राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति होती है।
UP Lekhpal Bharti 2025 Latest Update
लेखपाल भर्ती को लेकर राजस्व परिषद के माध्यम से फिर से नया प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और दो राजस्व ग्राम पर एक लेखपाल और पांच लेखपाल एक राजस्व निरीक्षक की भर्तियां होंगी और इसी अनुपात में नायब तहसीलदार के पदों पर भी भर्तिया कर दिया गया है जो कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। यानी उत्तर प्रदेश में 9000 से ज्यादा पदों पर लेखपाल की भर्ती का रास्ता पूरी तरीके से साफ हो चुका है। जो कि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बहुत अच्छी है।