UP Heavy Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि आज से शुरू होने जा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बिजली कड़कने के साथ ही हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है तो कुछ-कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर भारी बारिश का भी एलाइड जारी किया गया है कुछ स्थान पर आंधी चलने वाली है और ओलावृष्टि की पूरी संभावनाएं मौसम विभाग के माध्यम से जताई गई हैं।
पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और लगातार कड़ाके की ठंड हो रही है। कड़ाके की ठंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे स्थान है जहां पर बूंदाबांदी का पूर्व अनुमान है बीते 24 घंटे में अयोध्या शाहजहांपुर कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा हैं। देखा जाए तो पूरे उत्तर प्रदेश में कानपुर फतेहपुर ऐसे जिले लगातार ठंडा साबित हो रहे हैं जो की सर्वाधिक यहां पर ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान यहां पर पांच डिग्री के नीचे ही रहा है।
UP Weather Latest News Today
लखनऊ में जो न्यूनतम तापमान है वह 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र के आधार पर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे की चेतावनी भी जारी किया गया है। कुछ जगह बेहद घना कोहरा भी रहने वाला है। मौसम विभाग के आधार पर अयोध्या का जो न्यूनतम पारा है वह चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कानपुर शहर का 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाहजहांपुर का 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है। रायबरेली में फुरसतगंज का 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ठंड और भी बढ़ चुकी है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ा है मौसम विभाग के आधार पर शनिवार को पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश सीमांचल त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई हैं।
UP Heavy Rain Alert Latest Update
यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी में मौसम विज्ञान विभाग के माध्यम से बताई गई है। मौसम विभाग के माध्यम से बताया गया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में काफी बारिश हो सकती है। आपको बता देते हैं कि पूरे उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदला हुआ है और घने बादलों के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के माध्यम से यह भी बताया गया कि जब बारिश होगी तो इसके बाद ठंड और भी बढ़ जाएगी।