WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

UP LT Grade Shikshak Bharti New Rule: यूपीपीएससी की 10000 पदों पर एलटी ग्रेड और प्रवक्ता भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव, देखे नया नियम


UP LT Grade Shikshak Bharti New Rule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होता है। यह एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब जो चयन प्रक्रिया है जैसे कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से राजकीय विद्यालय में प्रवक्ता की तरह ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी दो चरणों में आयोजित करवाई जाएगी। यानी कि प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के बाद अंतिम चरण परिणाम जारी होगा।

उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से एलटी ग्रेड व प्रवक्ता भर्ती के नोटिफिकेशन का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को खाली पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश में 10000 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन फरवरी महीने में घोषित किया जा सकता है और एलटी ग्रेड में प्रवक्ता भर्ती का नोटिफिकेशन एक साथ जारी किया जाएगा पूरी जानकारियां इस एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर बताई गई हैं।

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नियम में बदलाव ( UPPSC LT Grade Teacher Vacancy New Rule )


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के नियमों में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हो गया है और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रवक्ता के पदों पर जो चयन प्रक्रिया है वह पहले एक ही चरण के माध्यम से आयोजित होती थी लेकिन अब दो चरणों के माध्यम से आयोजित होगी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी इसके बाद मेंस यानी मुख्य परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। वर्ष 2020 में पिछली भर्ती का विज्ञापन घोषित जारी किया तो उसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा को सम्मिलित किया गया पहले प्रवक्ता के पदों पर एक ही चरणों में यह परीक्षा आयोजित होती थी।

नई भर्ती हेतु अधियाचन के बारे में बात कर लिया जाए तो आयोग को प्रवक्ता के 1647 पदों पर अधियाचन मिल गया है और जिसमें 817 पद पुरुष व 830 पद महिला वर्ग के हैं। आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का जो पिछला विज्ञापन है मार्च 2018 में घोषित किया था। जिसके तहत एक चरण की जो लिखित परीक्षा के माध्यम से एलटी ग्रेड के 10768 पदों पर भर्तियां हुई थी। आयोग के माध्यम से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती हेतु 8905 पदों का अधियाचन वर्तमान में प्राप्त हो गया है जिसमें 4785 पद पुरुष व 2473 पर महिला वर्ग के लिए हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती हेतु इस प्रकार होगा अभ्यर्थियों का चयन ( UPPSC LT Grade Shikshak Bharti Latest News )


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से जो एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं आयोग के सूत्रों का यहां पर यह कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से सबसे पहले अभ्यर्थियों की छटनी होगी और पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किया जाने वाला है। इसके बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को चयन होगा। फिलहाल अभ्यर्थियों को 6 साल से नई भर्ती का बेसब्री से इंतजार है उन्हें उम्मीद है कि इस बार आयोग के परीक्षा कैलेंडर में इस भर्ती को भी सम्मिलित किया जाने वाला है।
Previous Post Next Post
Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
SKIP AD