Public Holiday Good News: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को 70 विधानसभा सीटों हेतु मतदान किया जाने वाला है। इस महत्वपूर्ण दिन को याद रखते हुए जितने भी सरकारी और निजी कार्यालय है इसे बंद करने का घोषणा भी कर दिया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि इस दिन जितने भी केंद्रीय सरकारी कार्यालय हैं सहित औद्योगिक प्रतिष्ठान भी यहां पर बंद रहेंगे और जिस वजह से कर्मचारियों को लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर भी मिले।
दिल्ली में चुनाव की वजह से कई स्कूलों और कॉलेजों को मतदान केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जो कि शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रखने की परंपरा हमेशा से रही है। चुनाव की जो प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अक्सर मतदान हेतु एक दिन पहले भी यहां पर अवकाश घोषित कर दिया जाता है। ताकि जो प्रशासनिक तैयारी है उसकी अंतिम रूप आसानी से दिया जा सके। इसी क्रम में जामिया मिलिया इस्लामिया के जो स्कूल है यह चार और पांच फरवरी को पूरी तरह से बंद रहेंगे।
Public Holidays Latest News Today
दिल्ली चुनाव के प्रति नागरिक को जागरूक करने का उद्देश्य शिक्षा उपनिदेशक तीन फरवरी को सुबह 9:00 से प्रभात रैली का आयोजन भी यहां पर करने वाले हैं और जितने भी स्थानीय निवासियों ने मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। दिल्ली में जितने भी सरकारी स्कूल हैं कॉलेज हैं चुनाव की वजह से 5 फरवरी को बंद रहेंगे और सरकारी ऑफिस भी यहां पर बंद रहेंगे। कुल मिलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करना और मतदान की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए तैयारियां प्रशासन के माध्यम से की जा रही हैं।
दिल्ली विधानसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है जिसका असर अगल-बगल के राज्यों में भी दिख रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार के माध्यम से 5 फरवरी को सभी सार्वजनिक कार्यालय शैक्षणिक संस्थान बोर्ड निगम में सवैतनिक अवकाश को घोषित कर दिया है इस अवकाश का जो प्रमुख उद्देश्य एवं सभी सरकारी कर्मचारियों को सुविधा को प्रदान करना है जो कि दिल्ली में वह पंजीकृत मतदाता हैं चुनाव में अपने मताधिकार का अगर वह प्रयोग करना चाहते हैं तो आसानी से वह वोट भी डाल पाएंगे।