UP Sipahi New Bharti Good News: यूपी में सिपाही के 82000 पदों पर फिर से नई भर्तियों का ऐलान किया गया है और यह उन अभ्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जिन्हें नई सिपाही भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है। आपको बता दिया जाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से ऑफिशियल तौर पर इन पदों को भरने के लिए कहा गया है और कई टुकड़ों में यह भर्तिया की जाएगी। हालांकि तीन टुकड़ो में 82000 पदों पर भर्तिया की जाने वाली है।
वर्तमान में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 60244 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और 10 फरवरी से दौड़ भी शुरू होने वाली है और जितने भी अभ्यर्थी हैं सभी को 9 महीने का आधारभूत प्रशिक्षण एक साथ इस बार भर्ती बोर्ड कराया जाएगा। डीजीपी ने 60244 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एक माह का प्रारंभिक प्रशिक्षण जिले में ही कराए जाने की तैयारी हैं और एक माह का जो प्रशिक्षण है समस्त 75 जिलों में आयोजित करवाया जाएगा नई भर्तियों को लेकर पूरी जानकारी बताई गई है।
UP Sipahi New Vacancy 2025 Latest News
यूपी सिपाही की नई भर्ती के बारे में बात कर लिया जाए तो 40000 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से सिपाही भर्ती का विज्ञापन घोषित किया जाएगा और 42000 पदों पर होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश में जारी किया जाएगा। हालांकि यह भी सिपाही भर्ती के समकक्ष पद है। लेकिन होमगार्ड को दैनिक भत्ता दिया जाता है और दोनों का कार्य सुरक्षा से संबंधित हो ही रहता है।
उत्तर प्रदेश में 60244 भर्ती के लिए 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 32 लाख उम्मीदवारों ने इस भर्ती के एग्जाम को दिया था। लेकिन अब जानकारी यह निकलकर आ रही है कि सिर्फ 174000 अभ्यर्थियों को ही 60244 पदों पर भर्ती हेतु सफल घोषित किया गया है तो ऐसे में जो असफल अभ्यर्थी हैं उन्हें नयी भर्तियो का इंतजार है तो इन सभी अभ्यर्थियों के लिए नई भर्तियां जारी की जाएगी कब जारी की जाएंगी। नीचे पूरी डिटेल्स में जानकारियां बताइ गयी है।
UP Sipahi Bharti Today News
उत्तर प्रदेश में 40000 पदों पर नई सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके लिए योग्यता 12वीं पास होना चाहिए। अगर आप 12वी पास है या फिर इस बार पास होने वाले हैं तो आपके लिए 2025 में जून में इस भर्ती के लिए फिर से नया नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड के माध्यम से जारी किया जाएगा और इस भर्ती में भी 50 लाख से ज्यादा आवेदन आने की संभावनाएं हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के कुल 42000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी होगा। वर्ष 2025 में अभी विज्ञापन अप्रैल से लेकर जून तक में जारी किया जाने वाला है और जो होमगार्ड की यह भर्ती है 21000 पदों पर पहले चरणों की भर्ती होगी। उसके बाद फिर से 21000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी होगा। जो कि दूसरे चरण की 2025 के अंतिम में शुरू होगी। इस भर्ती के लिए नयी नियमावली जारी होगी। नया भर्ती बोर्ड बन रहा है और नये भर्ती बोर्ड के माध्यम से यह होमगार्ड भर्ती के आयोजन होगा। यानी उत्तर प्रदेश में कुल 82000 पदों पर आपके लिए फिर से नयी भर्ती देखने को मिलने वाली है।