WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

DA Hike Good News: लाखों कर्मचारी पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा साथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि


DA Hike Good News: हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सरकार के माध्यम से अपने कार्यकाल का तीसरा बजट को पेश कर दिया गया है और यह बजट कुल 58514 करोड़ का रहा है। जो पिछली बार से 70 करोड रुपए इस बार ज्यादा है। इस बजट में मुख्यमंत्री ने कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, मजदूरों को काफी बड़ी सौगात दिया गया है। इस बजट में प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की महंगाई दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का ऐलान किया गया है नई दरें 15 मई 2025 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री ने सेवानिव्रत कर्मचारियों के लिए घोषणा करते हुए यह कहा है कि पहले चरण में 70 से 75 साल के पेंशनर्स के एरियर भुगतान 15 मई से किया जाने वाला है। चतुर्थ से प्रथम श्रेणी कर्मचारी और अधिकारियों का जो एरियर चरणबद्ध तरीके से यहां पर किया जाएगा। इससे 175000 कर्मियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। आपको बता दिया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के सरकार के माध्यम से यह काफी बड़ा ऐलान किया गया है पूरी जानकारियां बताइ गयी हैं।

DA Hike Latest News Today


बजट में मनरेगा का कामगारों की जो दिहाड़ी है उसमें ₹20 की वृद्धि किए जाने की घोषणा किया गया है और कामगारों को ₹320 दिहाड़ी के हिसाब से दिया जाएगा। पहले ₹300 दिहाड़ी दिया जाता था। इससे प्रदेश के लाखों कामगार अब लाभान्वित किए जाएंगे। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब 12750 रुपए मासिक दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹10000 मिनी आंगनवाड़ी को 7300, सहायिकाओं को 9800 आशा वर्करो को 9800, एमडीएम वर्करो को ₹5000 दिया जाएगा।

जलवाहकों को 5500 दिया जाएगा। जल रक्षको को 5600 दिया जाएगा। सिलाई शिक्षकों लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्करो, एमएमसी और आईटी शिक्षकों के 500 रुपए यहां पर मानदेय बढ़ाया जाएगा। पंचायत चौकीदार को ₹8500 दिए जाएंगे। राजस्व नंबरदार को प्रति महीने 4500 रुपए दिया जाएगा। आउटसोर्सिंग पर ऑपरेटर थिएटर में लगे कर्मियों को प्रति महीने 17820 रुपए दिया जाएगा और आउटसोर्सिंग पर लगे रेडियोलॉजिस्ट को प्रति महीने ₹25000 दिए जाएंगे।

सुक्खू सरकार के माध्यम से पंचायती राज के प्रतिनिधियों के मानदेय में बढोत्तरी किए जाने की घोषणा किया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मासिक मानदेय में ₹1000 व सदस्य के मानदेय में ₹500, पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपए, सदस्य के मानदेय में ₹300 बढ़ाए जाने की घोषणा किया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष को ₹25000 उपाध्यक्ष को 19000 रुपए सदस्य को 8300 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों इस बार खुश किए जाने की कोशिश की गई है।
Previous Post Next Post
Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
SKIP AD