UP Govt New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में खाली पड़े सरकारी पदों पर जल्द ही भर्तिया होने जा रही हैं। सरकारी विभागों में रिक्त होने वाले पदों पर अब जल्द भर्तिया हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश में लाखों पदों पर रिक्तियां हैं और वर्तमान में सभी विभागों में रिक्त पदों की संख्या के बारे में बात कर लिया जाए तो 25000 से भी ज्यादा पद रिक्त हैं सरकारी विभागों में रिक्त होने वाले पदों पर जल्द भर्तिया देखने को मिलने वाली हैं। इतना ही नहीं विभागों द्वारा अलग-अलग भर्ती हेतु प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा।
श्रेणी वार यानी समूह क ख ग घ के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव अलग-अलग भेजना है। हर वर्ष रिक्त होने वाले पदों का ब्यौरा साल भर पहले तैयार होगा। जैसे ही 2500 पदों से अधिक रिक्तियां होगी। अयोग को अधियाचन भेज दिया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के यहां बैठक में विभाग अध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश भी दिया गया है और यह भी कहा गया है कि अधियाचन का प्रस्ताव सिर्फ ई अधियाचन पोर्टल के माध्यम से ही भेजा जाएगा। पूरी जानकारियां बताइ गयी है।
UP Govt New Vacancy 2025 Latest News
यूपी में नई सरकारी भर्तियों के सम्बन्ध में बात कर लिया जाए तो जो कुछ अधियाचन भेजते समय खामियां थी आयोग भर्ती बोर्ड के माध्यम से समस्त सरकारी विभागों को रिक्त पदों का अधियाचन वापस लौटा दिया गया था। सरकार रिक्त पदों को अभियान चला कर भरना चाह रही है। मुख्यमंत्री का यह निर्देश है कि पदोन्नतियां सितंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए और पदों का विवरण भी अधियाचन पोर्टल के माध्यम से भेजा जाएगा। विभागों के माध्यम से भेजे जाने वाले अधियाचन में काफी भारी कमियां है।
इसी की वजह से आए दिन विभागों के माध्यम से प्रस्ताव वापस किया जा रहा है। विभागों द्वारा ऑनलाइन भेजे जाने वाले प्रस्ताव में अधियाचन में आरक्षण की स्थिति ही स्पष्ट नहीं किया गया जो बाद में विवाद की स्थिति बन सकती है। जिस वजह से संशोधित अधिनियम भेजे जाने का फिर से अयोग के माध्यम से निर्देश दिया गया। आपको बता देते हैं यूपी में 275000 से ज्यादा पदों पर सरकारी विभागों में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहित जितने भी विभाग हैं सभी विभागों में यह भर्तिया आने वाली है।
यूपी पुलिस विभाग में बात कर लिया जाए तो 35000 पदों पर भर्तिया दारोगा और कांस्टेबल के पदों पर रिक्तियां देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्राथमिक के 51000 पदों पर नई भर्तियां देखने को मिलेंगी। वहीं पर जूनियर स्कूल में 44000 पदों पर भर्तिया देखने को मिलेंगी। टीजीटी पीजीटी के 25000 पद खाली हैं और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 8000 पदों पर भर्तिया आएंगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विभागों के लिए 35000 पदों पर भर्तिया निकाली जाएंगी इसके अलावा अन्य और विभागों में भर्तिया की जाएंगी।