UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार मौसम विभाग के माध्यम से फिर से बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य में ओले गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है। पश्चिमी यूपी के इलाकों में आज ओले गिरेंगे और तेज बारिश भी देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही लगातार बना हुआ है और उड़ीसा में 15 मार्च से 18 मार्च और सौराष्ट्र और काँछ में 15 मार्च से 17 मार्च और झारखंड गंजी पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ विदर्भ उत्तरी तेलंगाना में 15 और 16 मार्च उत्तरी कर्नाटक में 18 मार्च और 19 मार्च को गंभीर चेतावनी जारी किया गया है।प
मौसम विभाग के माध्यम से यह भी बताया गया है कि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च उत्तराखंड में 16 मार्च को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आंधी तूफान का भी अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही तेज हवाएं बारिश भी देखने को मिलेंगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी अगले चार से पांच दिनों में बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी घोषित किया गया है मौसम विभाग के माध्यम से जो अलर्ट घोषित किया गया पूरी जानकारियां बताई गई है।
UP Rain Alert Latest News
बीते 24 घंटे के दौरान बात कर लिया जाए तो जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश देखने को मिली है। असम, मेघालय में भी भारी बरसात देखने को मिली है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम में भी ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम विभाग के यहां पर पूरा अनुमान है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 और 16 मार्च को बारिश होगी। आंधी तूफान का अलर्ट जिसके लिए घोषित किया गया है।
उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 मार्च को ओले भी गिरेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश राजस्थान में 15 मार्च 16 मार्च को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने वाली है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिलने वाली है। पूरे भारत में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक यहां पर बढ़ जाएगा। मध्य भारत की यहां पर बात कर लिया जाए तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
