CTET July 2025 Exam Announced: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2025 सत्र की जो अधिकारिक घोषणा कर दिया गया है और जिसकी जो परीक्षा 6 जुलाई 2025 को होगी। सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इस परीक्षा को पास कर लेने के बाद आप केंद्रीय विद्यालयों में व राज्य स्तरीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए योग्य हो जाते हैं। भारत में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सरकारी और निजी विद्यालय में शिक्षक बनने हेतु सीटेट का पास होना बेहद जरूरी होता है।
सीटेट जुलाई 2025 की जो आधिकारिक अधिसूचना है अप्रैल 2025 में जारी होने की पूरी संभावनाएं दिख रही है। जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म को भर पाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है और सीटेट का जो एग्जाम है यह 6 जुलाई 2025 को होने जा रहा है सीटेट जुलाई 2025 हेतु पूरी जानकारियां बताई गई है।
CTET July 2025 Latest News Today
सीटेट जुलाई 2025 को लेकर आज की बड़ी खबर के बारे में बात कर लिया जाए तो सीटेट सीबीएसई के माध्यम से दो बार आयोजित करवाया जाता है। पहले सीटेट का एग्जाम जुलाई में होता है तो दूसरा सीटेट का एग्जाम दिसंबर में होता है। पेपर वन उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि कक्षा 1 से 5 तक पढ़ना चाहते हैं पेपर टू उन सभी उम्मीदवारों के लिए रहता है जो कि कक्षा 6 से 8 तक वह पढ़ना चाहते हैं उम्मीदवार चाहे तो दोनों पेपर में भी आसानी से सम्मिलित हो सकते हैं।
सीटेट जुलाई 2025 को लेकर बात कर लिया जाए तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि सामान्य ओबीसी वर्ग के लिए अगर एक पेपर का फॉर्म भरते हैं तो ₹1000 लगेगा। दोनों पेपर के फॉर्म को भरते हैं तो ₹1200 लगेगा। एससी एसटी विकलांग उम्मीदवार अगर एक पेपर के फॉर्म को भरते हैं तो ₹500 लगेगा। दोनों पेपर के फॉर्म को भरते हैं तो ₹600 लगेगा शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। सीटेट जुलाई 2025 के लिए अधिसूचना अप्रैल महीने में ही जारी की जाने वाली है।
CTET Latest Update Today
सीटेट जुलाई 2025 के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाह रहे हैं तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि सीटेट जुलाई 2025 के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करना है और आवेदन फॉर्म भरना शैक्षणिक जानकारी को दर्ज करना है। आवश्यक दस्तावेज जैसे की फोटो हस्ताक्षर आदि को अपलोड करना है। आवेदन का भुगतान ऑनलाइन करना है और फॉर्म जमा करना उसका पैटर्न निकलवा कर अपने पास रख लेना है।
