CTET Notification 2025: केंद्रीय शिक्षक पत्र परीक्षा जुलाई 2025 सेशन हेतु अगर आप नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खबर काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि सीटेट जुलाई 2025 के नोटिफिकेशन का लाखो अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। जिन भी परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथियां को जारी होने का इंतजार है केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन हेतु सीबीएसई से महत्वपूर्ण जानकारी आ चुकी है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी बड़ी खबर आ गई है। सीबीएसई जल्द ही सीटेट जुलाई 2025 सेशन का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन 2025 के लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही यह नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार सीटेट आवेदन तारीख परीक्षा शेड्यूल सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी को चेक भी कर पाएंगे पूरी जानकारी बताई गई है।
CTET July 2025 Notification Latest News
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जो कि सीबीएसई के माध्यम से पिछले जुलाई सेशन के लिए 5 अप्रैल से आवेदन मांगे थे और इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी अप्रैल के प्रथम में द्वितीय सप्ताह में नोटिफिकेशन घोषित किया जाने वाला है। हालांकि सही तारीख का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा और खबर यह भी निकल कर आ रही है कि सीटेट का नोटिफिकेशन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाने वाला है। जुलाई सेशन 2025 हेतु सीटेट सीबीएसई द्वारा जल्द ही अधिकारिक घोषणा की जाने वाली है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सेशन में आयोजित करवाया जाता है। जुलाई और दिसंबर महीने में सीटेट परीक्षा का आयोजन होता है। सीटेट जुलाई सेशन की परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित कराया जाएगा। हालांकि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन 2025 की जो परीक्षा तिथि है। इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कंफर्म हो जाएगी कि कब सीटेट का एग्जाम होगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग मार्क्स यहां पर लाने जरूरी है।
CTET Notification Latest Update Today
सीटेट एग्जाम को पास करने के लिए जो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं उन्हें 82 नंबर लाने होते हैं जो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार है उन्हें 90 नंबर लाने होते हैं। कुल 150 नंबरों का पेपर होता है अगर आप सीटेट की नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं तो यह एक पासिंग क्राइटेरिया है सीटेट परीक्षा पास करने वाले जितने भी उम्मीदवार हैं उनका स्कोर कार्ड घोषित होगा जिसकी जो वैलिडिटी है वह लाइफटाइम है आजीवन मान्य रहेगा। किसी भी केंद्रीय विद्यालय भर्ती में इस सर्टिफिकेट के माध्यम से आवेदन करने हेतु पात्र माना जाएगा।
