UP School News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में फिर से एक बार समय में परिवर्तन कर दिया गया है उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदल ले जाने का आदेश पारित किया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों को यह भी आदेश दिया गया है कि वह स्कूल में कक्षाओं का संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त जरुर इंतजाम रखें। ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो यूपी के किस जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है पूरी जानकारियां बताई गई है।
यूपी के इस जिले में स्कूल का समय परिवर्तन ( UP School Latest News Today )
यूपी के जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन हो गया है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली के माध्यम से आदेश भी पारित कर दिया है। इस आदेश के दौरान यह कहा गया है कि सरकारी गैर सरकारी प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों में समय में बदलाव हेतु नियम लागू होगा। जिलाधिकारी ने आदेश पारित किया है 7:00 बजे से लेकर 12:30 तक कक्षा संचालित होगी और इस दौरान स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी किए जाएंगे।
स्कूलों में पंखा कूलर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी ( UP School Timing Change Latest Update )
स्कूलों में पंखा कूलर शीतल पेयजल की व्यवस्था किए जाने का भी आदेश जारी किया गया है। इसको प्रबंधन को कक्षा में पंखा कूलर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा। स्कूल में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियां रहेगा। यदि कोई स्कूल इन आदेशों का पालन नहीं करता पाया जाता है तो प्रधानाचार्य पूरी तरह से इसके जिम्मेदार माने जाएंगे। इस बार अप्रैल में दो बार अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया है तो ऐसे में यह महत्वपूर्ण फैसला स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर लिया गया है।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ( School Timing Change Today News )
अधिकतम जो तापमान है वह 41 डिग्री सेल्सियस इस बार दर्ज किया गया है। इस बार अप्रैल में दो बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा चुका है। लेकिन शनिवार को तेज हवा की वजह से अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली हैं। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस वृद्धि के कारण दिन और रात के तापमान के बीच यहां पर अंतर कम हो गया है अब केवल 13 डिग्री सेल्सियस ही यहां है मौसम विभाग के आधार पर अधिकतम तापमान में कमी के बावजूद भी लोगों को गर्मी की तीव्रता काफी अधिक महसूस हो पा रही है।
