UP Shikshamitra Update: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत बहुत ही अच्छे संकेत लेकर यहां पर आया है। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षामित्र के लिए काफी बड़ा फैसला राज्य सरकार के माध्यम से लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के माध्यम से शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक बढोत्तरी का जो प्रस्ताव है वह पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इस फैसले से उनके मानदेय में काफी ज्यादा बढोत्तरी होगी और इस महंगाई के दौर में आसानी से निजात पाएंगे। यूपी के शिक्षामित्र के मानदेय और वेतन में वृद्धि को लेकर काफी बड़ी खबर आ गई है। काफी लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी।
यूपी शिक्षामित्र मानदेय बढोत्तरी पर बड़ी खबर ( UP Shikshamitra Latest News Today )
उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र के मानदेय में वृद्धि को लेकर काफी बड़ी जानकारी आ गई है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है उत्तर प्रदेश में वित्त विभाग ने मानदेय बढोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। हालांकि अभी तक वित्त विभाग के माध्यम से प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया गया था। लेकिन जैसे ही वित्त विभाग के माध्यम से मंजूरी मिली है शिक्षामित्र के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। क्योंकि वर्ष 2017 से शिक्षामित्र को लगातार ₹10000 महीने का मानदेय दिया जा रहा है और अभी तक एक भी रुपए शिक्षामित्र के मानदेय में बढोत्तरी नहीं किया गया है।
यूपी के शिक्षामित्र को इतना मानदेय बढोत्तरी का तोहफा जल्द ( UP Shikshamitra Salary Hike Latest Update )
यूपी के शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढोत्तरी को लेकर बात कर लिया जाए तो शिक्षामित्र को ₹10000 प्रति महीने के हिसाब से वर्तमान में मानदेय दिया जाता है और अनुदेशकों के मानदेय की बात कर लिया जाए तो इन्हें ₹9000 प्रति महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। लेकिन यह जो राशि बढ़ने वाली है यह 17000 रुपए से लेकर ₹25000 मानदेय होने वाला है। यानी इतने के बीच में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को मानदेय बढोत्तरी का लाभ दिया जाएगा। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है और जानकारी निकल कर आ रही है आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर भी लगाई जा सकती है।
शिक्षामित्र मानदेय में बढोत्तरी से यह होंगे बड़े फायदे ( UP Shikshamitra Latest Update )
यूपी के शिक्षामित्र के मानदेय बढोत्तरी होने से काफी बड़े फायदे मिलेंगे। आपको बता दिया जाता है शिक्षामित्र के मानदेय में बहुत से शिक्षामित्र की आर्थिक मजबूती आएगी और दोगुनी से ज्यादा मानदेय मिलने से शिक्षामित्र और अनुदेशक इस महंगाई के दौर से निजात पाएंगे और बेहतर जीवन हो सकेगा। जैसे कि शिक्षामित्र के जो बच्चे पढ़ रहे हैं या जिनकी बेटियों की शादी होनी है वह अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे और बच्चों को अच्छे से पढ़ा पाएंगे। इसके अलावा मानदेय में बढोत्तरी से शिक्षामित्र के सामाजिक सम्मान और बढ़ेगा इसके भविष्य की सुरक्षा भी आसानी से होगी। उम्मीद की जा रही है इस बार वेतन वृद्धि पर भी सरकार फैसला ले सकती है।
