UP Rain Alert News: यूपी में बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है और मौसम विभाग के माध्यम से 21 मार्च से लगातार बारिश का अलर्ट भी घोषित कर दिया है। इसके साथ यह मौसम विभाग के माध्यम से गरज चमक के साथ वज्रपात की भी यहां पर संभावनाएं जताया गया है। अनुमान है कि कुल 29 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली है। आईएमडी के अनुसार कुल 29 जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है।
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को यूपी के लखनऊ, कानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, बांदा, झांसी, फतेहपुर, हमीरपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, गोरखपुर और कुशीनगर में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। आप सभी को बता दिया जाता है की लखनऊ में इस बार यूपी के कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ दर्ज किया गया है जो कि काफी ज्यादा गर्मी अभी से ही पड़ने लगी है।
UP Weather Latest News Today
यूपी के मौसम के बारे में बात के लिए जाए तो लखनऊ का 33.5 अधिकतम तापमान था और न्यूनतम 15.7 तापमान दर्ज किया गया है एक AQI 192 दर्ज किया गया है। आगरा जिले में 34.5 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम 70.7 तापमान दर्ज किया गया है AQI 175 एक दर्ज किया गया है। कानपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस AQI 134 यहां पर दर्ज किया गया है। मेरठ में अधिकतम 32 तापमान न्यूनतम 13.8 तापमान और AQI 240 यहां पर दर्ज किया गया है।
वाराणसी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और AQI 113 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के माध्यम से बताया गया है कि 22 मार्च को पूरे यूपी के पूरे हिस्से में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के अनुसार हवा चलने वाली है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवा जाही भी देखने को मिलेगी। कई जिलों में बारिश की संभावनाएं भी अधिक है इसके बाद 23 और 24 मार्च को यूपी में मौसम साफ दिखेगा।
UP Weather Latest Update Today
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से बताया गया कि यूपी की पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलने वाली है। उसके बाद फिर 24 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को यहां पर प्रभावित करेगा। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की ओर से जानकारी दी गई। गुरुवार को यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा यहां पर है और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो कि बुधवार की अपेक्षा यहां पर एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है बहराइच में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
